फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेलो इंडिया संवाद पर होंगे तीन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को शिमला में खेलो इंडिया संवाद और युवा संपर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा और राजकीय महाविध्यालय संजौली में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को देशभर के युवाओं को आभासी माध्यम से संबोधित करेंगे। शिमला में युवा प्रतिभागियों को खेल जगत के व्यक्तित्वों और स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर मिलेगा। युवाओं से खेल परिवेश को मजबूत करने तथा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभा तैयार करने पर सुझाव लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें