फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में तीन शाखा डाकपाल बर्खास्त, फर्जी दस्तावेजों से हथियाई थी नौकरी

Sat, 12 Aug 2023 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

जिला चंबा में नौकरी हासिल करने वाले तीन शाखा डाकपालों को बर्खास्त कर दिया गया है। डाक अधीक्षक चंबा ने यह कार्रवाई की है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस में भी डाक विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। 
विज्ञापन
नौकरी से बर्खास्त(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों के सहारे जिला चंबा में नौकरी हासिल करने वाले तीन शाखा डाकपालों को बर्खास्त कर दिया गया है। डाक अधीक्षक चंबा ने यह कार्रवाई की है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस में भी डाक विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान अर्पित और सोनू निवासी जींद हरियाणा और सुनील निवासी इलाहाबाद (यूपी) के तौर पर हुई है। इससे पहले प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे मामले आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार जुलाई 2022 में तीन लोगों ने चंबा में बतौर शाखा डाकपालक ज्वाइन किया।

विज्ञापन


विभाग की ओर से मामले की जांच को लेकर पहुंचे निर्देशों के बाद समस्त डाकपालकों के दस्तावेजों की गहनता से छानबीन की गई। इस दौरान तीन डाक पालकों के मैट्रिक के जाली दस्तावेज प्रयागराज से जारी हुए पाए गए। मामले की जैसे ही भनक विभाग को लगी तो मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। नौकरी हासिल करने के लिए उन्होंने जाली प्रमाण पत्रों का सहारा लिया। इसका खुलासा बाद में हुआ। बहरहाल, डाक विभाग की ओर से नियुक्त डाकपालकों को अब बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही आगामी जांच करवाई जा रही है। डाक अधीक्षक चंबा संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें