फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आदतन नशा तस्करी के तीन आरोपी भेजे जेले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले में बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आदर्श कारागार कंडा भेज दिया है। यह कार्रवाई पीआईटी एक्ट के तहत की गई है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है। ऐसे में तस्करों को पुनः नशा तस्करी करने से रोकना और सामाज एवं सार्वजनिक स्थलों से दूर किया है। आदतन नशा तस्कर सचिन श्याम, दीपक राजटा और शुभम कश्यप पर यह कार्रवाई की है। तीनों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को मामला भेजा था। इसके बाद पीआईटी एक्ट के तहत डिटेंशन आदेश पारित किए गए। आदेशों के बाद शुक्रवार को थाना ननखड़ी, रोहड़ू और एसआईयू शिमला के सहयोग से क्षेत्र से डिटेन कर पुलिस हिरासत में लिया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ पीआईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें