फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बहिष्कार की धमकियां दुर्भाग्यपूर्ण : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के ठियोग में एक अनुसूचित जाति के घर में खाना-खाने वालों को सामाजिक बहिष्कार की धमकियों की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने इसका विरोध जताया है। समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, गोविंद चतरांटा और सुमित्रा चंदेल ने कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की मानसिकता रखना न केवल सामाजिक अन्याय है, बल्कि संविधान का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा अनुसूचित परिवार के घर भोजन करने पर कुछ लोगों द्वारा उसे देव संस्कृति से जोड़कर प्रस्तुत करना बहुत चिंताजनक है। समिति का मानना है कि आजादी के लगभग 8 दशक बीत जाने के बाद भी अगर लोग इस तरह की भेदभावपूर्ण मानसिकता के साथ जी रहे हैं, तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पंचायत चुनाव में इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और जातीय ध्रुवीकरण करके समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। पुंडीर ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए समाज की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें