फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू में एक घर से सोने के आभूषण उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी काम से शिमला आई थीं बुजुर्ग
विज्ञापन

शाम को घर लौटीं तो हो चुकी थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज थाना के तहत शातिरों ने घर की खिड़की तोड़कर सोने के आभूषण चुरा लिए। घर के समय बुजुर्ग महिला किसी काम से शिमला आईं थीं।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीनारायण मंदिर टुटू के पास अमर कॉटेज में रहने वाली सुमन कौल ने बताया कि वह किसी काम से शिमला गईं थीं। शाम को लौटीं तो घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान जांच पड़ताल करने पर पता चला कि शातिर उनके घर से सोने के गहने चुराकर ले गए हैं। इसमें दो सोने की चेनें, चार जोड़ी टॉप्स, दो सोने के अंगूठियां शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना बालूगंज पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही घटना स्थल से साक्ष्यों को भी एकत्रित कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी खिड़की से घर के भीतर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, जिससे आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें