फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहले मांगी मदद फिर डंडे से हमला करके तोड़ा गाड़ी का शीशा, नकदी, सोने की चेन और मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा क्षेत्र में वारदात मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी सड़क के बीच खड़ी करके बैठे थे आरोपी
विज्ञापन

जनेड़घाट से घर जा रहे दो युवकों पर किया हमला, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के जुन्गा क्षेत्र में मारपीट कर एक युवक से नकदी, सोने की चेन, मोबाइल फोन और घड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता और उसके साथी जनेड़घाट से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर उन्हें एक गाड़ी खड़ी मिली जिसमें बैठे लोगों ने पहले मदद मांगी और उसके बाद अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में जुन्गा तहसील के रहने वाले मनोज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:50 बजे वह अपने दोस्त मोहित के साथ जनेड़घाट से अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कुम्हाली कैंची नाले के समीप एक गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी थी। उसमें दो व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे उनकी गाड़ी के पास आए और गाड़ी खराब होने की बात कहकर नीचे उतरने को कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने गाड़ी से नीचे उतरकर देखा लेकिन उनकी मदद करने में असमर्थ था। इसी वजह से दोबारा गाड़ी में बैठ गया। इसी बीच आरोपियों ने डंडे निकाले और गाड़ी का शीशा तोड़कर हमला कर दिया। मारपीट में युवक की आंख, बाजू, टांग और छाती पर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी जेब से 45,000 रुपये और गले से सोने की चेन छीन ली। इसके अलावा घड़ी और मोबाइल भी ले गए। युवक ने बताया कि वारदात के बाद दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब आठ बजे की बताई गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और लूटपाट से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान सहित अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। ढली पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 304, 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें