फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डेंटल कॉलेज में महिला के पर्स से नकदी और कार्ड चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में दांतों की जांच करवाने आई महिला के पर्स से नकदी और कार्ड चोरी हो गया। इसके बाद महिला ने अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी। महिला ने बताया कि वह पहले फ्लोर में जांच करवाने के लिए गए थी। जांच के दौरान बैग को बाहर बेंच पर रखा था। जब वापस आई तो बैग खुला मिला। बैग की जांच की तो उसमें से पर्स गायब था। महिला ने बताया कि पर्स में करीब 1000 से ज्यादा रुपये और आवश्यक कार्ड मौजूद थे। चोरी की सूचना के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के लिए मदद मांगी लेकिन उन्हें पुलिस थाना लक्कड़ बाजार भेज दिया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर दो महिला कर्मचारी पहुंचीं। इसके बाद सीसीटीवी की जांच करवाई गई। बता दें कि डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में पहले भी चोरी के मामले आ चुके हैं। अस्पताल से नल और आवश्यक सामान चोरी हो चुका है। प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें