फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: मानसून सत्र में गूंजेंगे कोरोना समेत ये मुद्दे, सचिवालय को मिले 421 सवाल

Thu, 22 Jul 2021 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

दो अगस्त से शुरू होने जा रहा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। यह दो अगस्त को दो बजे शुरू होगा तो इसमें शोकोद्गार होगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कोरोना, महंगाई, कानून-व्यवस्था, सड़क, पानी, खनन, रिक्तियों आदि की समस्याओं से संबंधित सवाल गूंजेंगे। ऐसे कई विषयों से संबंधित प्रश्न कई विधायकों ने राज्य विधानसभा सचिवालय को भेज दिए हैं। अब तक सचिवालय को 421 सवाल पहुंचे हैं। यह आगे विभागों को जवाब तैयार करने के लिए भेजे जा रहे हैं। दो अगस्त से शुरू होने जा रहा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। यह दो अगस्त को दो बजे शुरू होगा तो इसमें शोकोद्गार होगा।

विज्ञापन


पांच और 12 अगस्त को गैर सरकारी सदस्य दिवस होंगे। शनिवार और रविवार को विधानसभा की बैठकें नहीं होंगी। 21 जुलाई तक प्रदेश विधानसभा सचिवालय के पास विधायकों की ओर से 290 तारांकित सवाल भेज दिए गए हैं। रोजाना इनकी संख्या बढ़ रही है। इनमें 113 मैनुअली और 177 ऑनलाइन मिले हैं। 131 अतारांकित सवाल प्रदेश विधानसभा सचिवालय को मिले हैं। इनमें 75 मैनुअली और 56 ऑनलाइन प्रश्न मिले हैं। नियम 130 में तीन और नियम 101 में एक नोटिस प्राप्त हुए हैं। 

विधानसभा में बदलेगा भाजपा और कांग्रेस विधायकों का सिटिंग प्लान 
इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस विधायकों का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। यह प्लान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के देहांत के बाद बदलेगा। वीरभद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ दूसरे स्थान पर बैठते थे। अब यहां दूसरे वरिष्ठ विधायक बैठेंगे। इसी तरह से नरेंद्र बरागटा ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश ध्वाला के साथ बैठते थे, लेकिन अब यहां भाजपा के अन्य वरिष्ठ विधायक बैठेंगे।  
विज्ञापन


सवाल लगाने के लिए पंद्रह दिन पहले ही नोटिस देना होगा 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने बुलेटिन जारी किया है कि विधायकों को सवाल लगाने के पंद्रह दिन पहले नोटिस देना होगा। इसमें जिस मंत्री से सवाल पूछा जाना वांछित है, उनका ब्योरा स्पष्ट होना चाहिए। एक सदस्य एक दिन में दो तारांकित और तीन अतारांकित प्रश्नों से ज्यादा सवाल नहीं पूछेगा। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें