फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में इन दवा विक्रेताओं को लगाने होंगे सीसीटीवी, डीसी ने जारी किए आदेश

Tue, 03 Oct 2023 03:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने शेड्यूल एच, एच 1 और एक्स दवा की बिक्री करने वाली मेडिकल दुकानों और फार्मेसी को एक माह में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे दवा विक्रेताओं को भीतर और बाहर कैमरे लगाने होंगे, जिसका दवा निरीक्षक निरीक्षण भी करेंगे। जिला दंडाधिकारी सिरमौर की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन और अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर तैयार संयुक्त कार्य योजना के तहत ये आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें