फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करने वाले लोगों पर जिला प्रशासन सख्ती करेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने कहा कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। पटाखों की अनाधिकृत बिक्री, भंडारण या वितरण में पकड़े जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इनका स्टॉक जब्त करने और मामला दर्ज करने सहित कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्ति और दुकानदार लाइसेंस के बिना ही दिवाली त्योहार के दौरान पटाखे बेचने का प्रयास कर सकते हैं। सभी लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं को शर्तों का कड़ाई से पालन करना होगा। जनता से अपील की कि वह सिर्फ अधिकृत लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं और निर्दिष्ट स्थानों से ही पटाखे खरीदें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें