शिमला। विद्युत उपमंडल खलीनी के तहत एचटी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते चार अक्तूबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विजयनगर, पेट्रोल पंप, जज कॉलोनी, हिल्सगिरी हाउस, लक्ष्मी निवास, टाइप-4 (1 से 10) और सर्वेंट क्वार्टर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद