शिमला। डीसी ऑफिस सब स्टेशन के तहत एचटी पैनल और ब्रेकर के मरम्मत कार्य के चलते 28 अप्रैल (रविवार) को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान डीसी ऑफिस, नाथू हलवाई (लोअर बाजार), राम बाजार, सिटी प्वाइंट से जीडी खन्ना मालरोड और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी। वहीं सेंट बीडस 11 केवी फीडर के मरम्मत कार्य के चलते 29 अप्रैल को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान इंजन घर, जंगल हॉउस, फेयर माउंट होटल, रॉकी नॉब, इंडस, सेंट बीड्स कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद