जिलादंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सीवरेज लाइन के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 से 25 फरवरी तक गगरेट-होशियारपुर एनएच की एक लेन यातायात के लिए बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि एनएच गगरेट-होशियारपुर सड़क पर सीवरेज का कार्य दो स्थानों पर किया जाएग। इसमें लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस गगरेट पर नजदीक आरडी 65/300 और एचडीएफसी बैंक गगरेट के नजदीक आरडी/300 शामिल हैं। राघव शर्मा ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर सीवरेज का कार्य करने के लिए एनएच को वन-वे यातायात के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया यह आदेश सीवरेज निर्माण कार्य को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए जारी किए हैं।