शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेशभर में 31 अगस्त से 14 सितंबर तक राजभाषा हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान जिला शिमला में अंतर स्कूल राजभाषा हिंदी प्रतियोगिताएं होंगी। जिला शिमला में 3 सितंबर को प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। निबंध लेखन का विषय भारत का गौरव हिंदी और आधुनिक शिक्षा पद्धति है। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने दी। सभी सरकारी और निजी स्कूल कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रत्येक वर्ग में दो-दो प्रतिभागियों की सूची 30 अगस्त तक जिला भाषा अधिकारी शिमला की ईमेल dloshimla.hpgmail.com पर भेज सकते हैैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।