शिमला। राजधानी के रामकृष्ण मिशन आश्रम में महाशिवरात्रि पर रविवार को जागरण होगा। इसमें भक्त पूरी रात जागकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। इस पर्व में चार प्रहर की पूजा, रुद्राभिषेक, मंत्रों का जाप, शिव कथा का श्रवण और भजन-कीर्तन किया जाता है। स्वामी तन्महिमानंद ने बताया कि इस दिन महाशिवरात्रि की सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लेकर पूरा दिन फलाहार या निर्जला व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर जागरण करने से आत्माओं को शिवत्व की प्राप्ति होती है और काम, क्रोध, लोभ जैसी नकारात्मकता दूर होती है। संवाद