शिमला। बिजली बोर्ड विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य करवाएगा। इस कारण 14 अगस्त को न्यू शिमला स्थित डीटीआर 630 केवीए हिमफेड की एलटी लाइन से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बोर्ड के मुताबिक कार्य के दौरान बीसीएस, सूद कांपलेक्स, एचपीपीसीएल कार्यालय बीसीएस और आसपास के क्षेत्र इससे प्रभावित रहेंगे। विद्युत उपमंडल खलीनी असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रविंद्र ठाकुर ने यह जानकारी दी है। पावर कट सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। संवाद