शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के छात्रों और वन विभाग के बीच पॉटरहिल में लगाए 20 रुपये के प्रवेश शुल्क का विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है। इस मामले को लेकर अब 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य वार्डन कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन, वाइल्डलाइफ डिवीजन शिमला-2 के अधिकारी, छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और छात्रावासों के वार्डन भाग लेंगे। गौरतलब है कि पॉटरहिल में प्रवेश शुल्क लगाने के बाद छात्रों ने इस रास्ते का गेट बंद कर दिया था। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाया था। संवाद