फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में भी राममय हुआ माहौल, भाजपा ने चलाया मंदिरों की सफाई का अभियान

Sat, 20 Jan 2024 01:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,नाहन

सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है।  जिला सिरमौर में भी इसको लेकर लोगो में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा ने चलाया मंदिरों की सफाई का अभियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है।  जिला सिरमौर में भी इसको लेकर लोगो में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में जिला के मंदिरों की सफाई को लेकर अभियान शुरू किया गया है। सिरमौर में अभियान की शुरुआत भाजपा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में हुई है। शनिवार को शहर के काली स्थान मंदिर और उसके बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।  इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरा देश सभी तीर्थों, सभी मंदिरों और सभी पूजा स्थलों के स्वच्छता अभियान में जुट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में स्वच्छता का अभियान 9 साल पहले शुरू किया था और देश भर में 11 करोड़ शौचालय गरीबों के घरों में बना कर स्वच्छ भारत अभियान को मजबूत किया है। बिंदल ने कहा कि 22 जनवरी को राम जन्म स्थान अयोध्या पर जो भव्य राम मंदिर बना है वहां प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरे भारतवर्ष के साथ जिला सिरमौर में भी माहौल राममय हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला में जगह जगह राम गाथाये व कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें