शिमला। सदर थाना के तहत लक्कड़ बाजार में वीरवार दोपहर दो युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोगों ने बीच बचाव कर इन्हें छुड़ाने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं माने और सड़क पर काफी देर तक लड़ते रहे। इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना दिया जो कि दिनभर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहा। दोनों युवकों के बीच हो रही लड़ाई की वजह से यहां से गुजर रहे बच्चे और महिलाएं सहम गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आईजीएमसी में मेडिकल करवाया है। इसके साथ ही मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इसमें एक युवक स्थानीय दुकानदार है। ब्यूरो