शिमला। घरेलू गैस बुकिंग की बंदिशों का अभी तक स्कूलों में चल रही मिड-डे मील (एमडीएम) योजना पर कोई असर नहीं पड़ा है। किसी भी स्कूल से गैस सिलिंडरों की कमी की शिकायत नहीं मिली है। जिला एमडीएम समन्वयक कुलदीप ने बताया कि वर्तमान में स्कूलों में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आमतौर पर बड़े स्कूलों में 4 से 5 दिन पहले ही सिलिंडर बुक कर दिए जाते हैं। स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर सिलिंडर गैस की बुकिंग करवाते हैं। जिले के स्कूलों में मिड-डे मील योजना नियमित रूप से संचालित हो रही है। संवाद