ठियोग बाईपास का मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक कुलदीप राठौर ने निरीक्षण किया।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का ठियोग बाईपास जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए खुल सकता है। काफी से निर्माणाधीन इस बाईपास का सोमवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक कुलदीप राठौर ने निरीक्षण किया। मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि जल्द इस बाईपास का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा और ऊपरी शिमला, किन्नौर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के भी निदेश भी दिए।