फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कृष्णानगर में मां की चुनरी से फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या

Tue, 24 Jan 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक घर में फंदे से लटका पड़ा मिला। मृतक की पहचान वरुण गहलोत(21) पुत्र विनोद गहलोत, काऊ शेड नंबर-3 कृष्णानगर शिमला के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक घर में फंदे से लटका पड़ा मिला। मृतक की पहचान वरुण गहलोत(21) पुत्र विनोद गहलोत, काऊ शेड नंबर-3 कृष्णानगर शिमला के तौर पर हुई है। वरुण नगर निगम की सैहब सोसाइटी में काम करता था। इसके पिता भी सैहब सोसाइटी में काम करते हैं। देर रात वरुण ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को खुदकुशी मानकर चली रही है। शहर के कृष्णानगर में रात 11:30 बजे का मामला है। घर पर वरुण अकेला था।

विज्ञापन


इसके माता-पिता और बड़ा भाई 15 जनवरी से रिश्तेदार के पास यूपी के बुलंदशहर गए थे। वरुण भी उनके साथ गया था। 22 जनवरी की रात 10:00 बजे वरुण अकेला वापस शिमला लौटा। रात को चाची बबीता के घर में ठहरा। अगले दिन मंगलवार रात को वरुण कमरे के अंदर पंखे की कुड़ी में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें