शिमला। गेयटी थियेटर में सोमवार को शिमला एमैच्योर ड्रामेटिक क्लब की ओर से 9 जाखू हिल नाटक का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन सिया मिन्नोचा और नेहा देसाई बख्शी ने किया जबकि इसका लेखन प्रसिद्ध लेखक गुरचरण दास ने किया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यालय एआरटीआरए के एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में सेना के 200 से अधिक जवानों और उनके परिवारों ने भी भाग लिया। नाटक के माध्यम से दर्शकों को वर्ष 1962 के शिमला की सामाजिक और पारिवारिक दुनिया से रूबरू करवाया गया। शिमला में तैनात सेना के अधिकारियों और जवानों ने भी कलाकारों के साथ करीब दो महीने तक नियमित रिहर्सल की और प्रस्तुति को मंच तक पहुंचाया। इस दौरान बैकस्टेज प्रबंधन की जिम्मेदारी अजीत बुटेल के नेतृत्व में रही। मंच के पीछे मनमोहन मनचंदा, ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह बिष्ट, कर्नल अंकुश गुप्ता और लेफ्टिनेंट कर्नल विकास कडशोली ने व्यवस्थाएं संभालीं। संवाद