फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वयंसेवियों ने जाखू मंदिर में किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने देव दर्शन और शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने विकासनगर से जाखू मंदिर तक करीब तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल तय की। मंदिर पहुंचकर विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया और भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने छोटा शिमला स्थित अग्निशमन केंद्र का भ्रमण किया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी यश पाल, पूजा ठाकुर और नीलम ठाकुर उपस्थित रहे। मेंटर जेपी ठाकुर ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें