शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने नोएडा स्थित ईनोएबल आईपी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय ने चालू वित्त वर्ष में 50 पेटेंट दाखिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षकों के पेटेंट दाखिल करने से जुड़े खर्च को स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। इससे शोधकर्ताओं पर वित्तीय बोझ कम होगा। कुलपति प्रो महावीर सिंह ने कहा कि शोध और नवाचार शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रमुख आधार हैं। इस मौके पर कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी, डीन ऑफ स्टडीज एवं आईपीआर सेल के अध्यक्ष बी.के. शिवराम, आईपीआर सेल के संयोजक डॉ. रमेश ठाकुर, कॉलेज विकास परिषद के डीन प्रो. हरि मोहन तथा डीन प्लानिंग एवं टीचर्स मैटर्स प्रो. जेएस धीमान मौजूद रहे। संवाद