फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बसाल से मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस का टायर फटा

Mon, 15 Jan 2024 02:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन शहर के साथ लगते बसाल से मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस का टायर ही फट गया।ऐसे में मरीज को काफी देर तक एंबुलेंस में ही लिटाए रखा।
विज्ञापन
एंबुलेंस का टायर फटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवनदायिनी 108 एंबुलेंस लगातार चर्चाओं में आ रही है। अब सोलन शहर के साथ लगते बसाल से मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस का टायर ही फट गया। ऐसे में मरीज को काफी देर तक एंबुलेंस में ही लिटाए रखा। बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस बसाल से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के लिए मरीज लेकर आ रही थी। जैसे ही एंबुलेंस मरीज को लेकर चंबाघाट पहुंची तो उसका टायर फट गया। इसके बाद आनन-फानन में दूसरी एंबुलेंस के लिए चालक ने फोन किया। मरीज को करीब 20 मिनट बाद चंबाघाट से दूसरी एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया। गौर रहे कि बीते सप्ताह भी 108 एंबुलेंस में कई खामियां पाई गई थीं। 108 एबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी मेडसवान फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड सुरेश कुमार ने कहा कि मामला क्या है इसका पता किया जाएगा। वहीं, जल्द एंबुलेंस में खस्ताहाल टायरों को बदला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें