फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भारी बारिश से राजधानी में अब तक 50 से ज्यादा भवन खतरे की जद में

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में करीब चार महीने से जारी बारिश के कारण अब तक 70 से ज्यादा भवन खतरे की जद में आ चुके हैं। इनमें से 15 से ज्यादा मकान खाली करवाए गए हैं। हालत यह है कि शहरभर की सभी रिहायशी कालोनियों में अब भवनों की नींव पर तिरपाल बिछाने पड़े हैं। अकेले हिमलैंड क्षेत्र में छह से ज्यादा मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा बैनमोर वार्ड के रामचंद्र चौक क्षेत्र में हिमुडा कालोनी समेत अन्य मकानों को भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। शहर के पंथाघाटी, टुटीकंडी, कैथू, कृष्णानगर, कनलोग, न्यू शिमला, पटयोग, कसुम्पटी, विकासनगर, छोटा शिमला, संजौली आदि वार्डाें की रिहायशी कालोनियों में कई बहुमंजिला भवन खतरे की जद में हैं। इनमें से कई भवनों की नींव के डंगे ढह चुके हैं। नगर निगम के अनुसार बरसात के बाद ही इनकी मरम्मत की अनुमति दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें