शिमला। जिला क्रिकेट की अंडर-16 टीम का 24 सदस्यीय दल क्रिकेट कैंप लिए चंडीगढ़ पहुंच गया है। टीम ने चंडीगढ़ पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 अप्रैल से शुरू हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चंडीगढ़ में ही तैयारी करेगी। संघ के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम अगले दो दिन तक अकादमी में गहन अभ्यास सत्रों में हिस्सा लेगी। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मैच रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि अभ्यास सत्रों के बाद टीम प्रैक्टिस मैच खेलेगी। ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम का पहला मुकाबला 14 अप्रैल को ऊना में खेला जाएगा। संवाद