फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नेशनल चैंपियनशिप के लिए टीम गुवाहाटी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश की ग्रैपलिंग टीम वीरवार को नेशनल चैंपियनशिप के लिए रवाना हो गई। ग्रैपलिंग की 19वीं नेशनल चैंपियनशिप असम के गुवाहाटी में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 31 मई तक किया जाएगा। ग्रैपलिंग संघ के महासचिव जितेंद्र चौहान ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम रवाना हो चुकी है। इस बार प्रदेश से 28 खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें अंडर-17, अंडर-20, सीनियर और वेटरन वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में विजेता रहे हैं। टीम के साथ बॉयज कोच मनदीप और तेज प्रकाश, जबकि महिला कोच के रूप में पुष्पा राजपूत होंगी। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रैपलिंग संघ द्वारा निर्धारित वजन वर्गों में हिमाचल के खिलाड़ी भाग लेंगे और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें