फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुखदेव के नेतृत्व में नेशनल खेलेगी ताईक्वांडो टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। अंडर-14 छात्र वर्ग की टीम पहली बार राष्ट्र स्तरीय ताईक्वांडो खेल में नागालैंड के दिमापुर में भाग ले रही है। इसकी कमान जुन्गा क्षेत्र से संबध रखने वाले पीईटी सुखदेव राणा को सौंपी है। टीम में प्रदेश के दस खिलाड़ी शामिल हैं। सुखदेव राणा 6 साल से राजकीय पाठशाला में शारीरिक शिक्षक के रूप में सेवाए दे रहे हैं। 17 साल की उम्र में वह भारतीय सेना के पैरा कमांडो में सीधे भर्ती हुए और 1994 से लेकर 2011 तक 17 साल में देश की सेवा के दौरान अनेक वीरतापूर्ण और उल्लेखनीय कार्य किए। इसके अतिरिक्त सुखदेव राणा ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री, कराटे में प्रथम डिग्री प्राप्तकर्ता हैं। उन्होंने ताईक्वांडो टीम की जिम्मेदारी सौंपने पर शिक्षा के निदेशक आशीष कोहली का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें