फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाबा सिद्ध चानो की बड़ी हाथी पर सवारी की झांकी ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ के वार्ड पांच में वार्षिक दहाजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में बीती रात शनिवार को क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं माल पशु की भलाई के लिए बाबा सिद्ध चानो महाराज को समर्पित दहाजा उत्सव कराया गया। स्थानीय वार्ड नंबर पांच रैहन बसेरा में हुए आयोजन में मुंह से आग चबाकर बाबा बोरिया की झांकी और बाबा सिद्ध चानो की बड़ी हाथी पर सवारी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर सहित आसपास के गांवों छत्तरपुर टाडा और अजोली आदि गांवों में सरबत के भले की अरदास की गई। गांवों से दहाजा देखने पहुंची भारी संख्या में संगत ने सिद्ध चानो की बड़ी सवारी का आशीर्वाद लेकर मनोकामनाएं मांगी। आयोजन में मुख्यातिथि पंजाब नवांशहर से गद्दीनशीन साईं लखवीर शाह कादरी कटारिया, डेरा खाकी शाह पोलियां बीत से साई अमरीक शाह व महंत रीना ऊना ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। सिद्ध चानो मंदिर कमेटी संतोषगढ़ के मुख्य सेवादार नानक चंद पहेश ने बताया कि प्रति वर्ष होने वाले धार्मिक आयोजन में इस बार प्रभु एंड पार्टी रायपुर मैदान वालों ने बाबा सिद्ध चानो की कई मनमोहक झांकियों को प्रस्तुत किया। बाबा की बड़ी सवारी हाथी वाली झांकी को आयोजन स्थल से मेत्र सेवादारों के साथ माथा टेक स्वां नदी तक ले जाया गया। यहां पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नगर की भलाई एवं बुरी बलाओं के नाश की कामना की गई। आयोजन में संगत ने लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया। चेला राज कुमार की अगुवाई में सभी झांकियों को निकाला गया। मंदिर कमेटी ने झांकी निकालने वाले कलाकारों को नजराना भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें