फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छोटा शिमला में 7 जून से शुरू होगी कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अष्ट भुजा जागरण सोसायटी छोटा शिमला की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 7 से 14 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। पहले दिन 7 जून को दोपहर 12:00 बजे छोटा शिमला बाजार में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के साथ ही आठ दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। इस आठ दिवसीय आयोजन में कथा वाचक आचार्य नड्डा प्रवचन देंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 6:00 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। 14 जून को पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा। राकेश और रमन विज ने कहा कि आयोजन में राजीव जैतिक, राजू राही, लखनपाल सहित सभा के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें