शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित भक्तमाल कथा के चौथे दिन वीरवार को चतुर्थ खंड में कई संतों की गाथा सुनाई। इस दौरान कथा वाचक निंबार्कीय वैष्णवाचार्य ने बताया कि भक्तमाल की कथा से संतों के सदगुण अंदर आते हैं। भक्ति का अनुपम ग्रंथ है भक्तमाल। उन्होंने बताया कि जैसे शहर में हर प्रकार का रस होता है वैसे ही श्रीभक्त चरित्र में भक्ति के सारे रास प्रभावित होते हैं। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि यह कथा 27 अप्रैल रोजाना शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। संवाद