फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राम मंदिर में सुनाया रावण वध का प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार के राम मंदिर में चल रही हनुमंत अखंड कथा में मंगलवार को रावण वध और सीता की अग्नि परीक्षा का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक बाल ब्रह्मचारी संत रघुवंशी ने भक्तों को बताया कि कैसे श्रीराम वानर सेना के साथ अयोध्या पहुंचे और उन्होंने रावण का वध कर माता सीता को वापस लाया। कथा वाचक ने बताया कि प्रभु राम ने युद्ध जीतने के बाद विभीषण का राज्याभिषेक कर उन्हें लंका का राज पाठ साैंपा था। कथा के अंत में सभी भक्तों को भंडारा बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें