फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से भाग रही है प्रदेश सरकार : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव से भागना चाहती है। यही वजह है कि सरकार ने चुनाव को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिससे चुनाव आगे टलते रहें। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए राजनीतिक अस्थिरता का परिचय दिया है। प्रदेश सरकार चुनाव टालने के लिए पैसे की कमी एवं आपदा का हवाला देकर बार-बार कोर्ट में जा रही है। केंद्र से 600 करोड़ और 8500 करोड़ के अलावा कई हजारों करोड़ों रुपये सरकार को मिला है। केशव ने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट जो पहले ही बंद हो चुकी थी उस बात को सरकार बेवजह तूल दे रही है। केंद्र सरकार ने बजट से किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए आय और रोजगार के अवसर खोले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें