शिमला। मां श्यामला वेलफेयर सोसायटी की ओर से वीरवार को अन्नाडेल स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषण आहार वितरित किया। इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्ष कुसुम सदरेट ने बताया कि सोसायटी समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य टीवी के मरीजों को पोषक आहार उपलब्ध करवाना है। सोसायटी समाज में जागरूकता अभियान भी चलाती है। इसके अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सोसायटी महासचिव सुनील धर, उपाध्यक्ष अनीता चानना जगजीत, किरण मेहता, बाटीका और नितिन पटयाल मौजूद रहे। संवाद