फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: झांसी पार्क में बच्चों के लिए लगे स्लाइडर बने खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के झांसी पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाया स्लाइडर खतरा बना हुआ है। पार्क में खेलने के लिए आई अभिभावक मीना ने कहा कि बच्चों के लिए लगे स्लाइड की बनावट बच्चों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्लाइड पर चढ़ने के लिए बनाए स्टेप बहुत ऊंचे हैं जिनमें बच्चे खुद नहीं चढ़ पाते। इसके साथ ही इसमें ऊपर कोई भी ग्रिल या रेलिंग नहीं है जिसकी वजह से बच्चों के गिरने का खतरा है। यह स्लाइडर ज्यादातर छोटे बच्चे इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन झूलों को उनके अनुसार बनाया जाना चाहिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें