फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोटरी क्लब ने स्कूलों में बांटी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने साक्षरता और शिक्षा माह के अवसर पर नोटबुक वितरण अभियान के पहले दिन 8 सरकारी स्कूलों में 1020 नोटबुक का वितरण किया। इनमें जीपीएस जाखू में 60, जीएमएस जाखू में 56, जीपीएस बोथवेल में 50, जीपीएस ढींगू देवी में 84, जीएसएसएस मशोबरा में 300, ग्रामर स्कूल में 300, संकट मोचन प्राइमरी स्कूल में 100 और संकट मोचन मिडिल स्कूल में 70 नोटबुक बांटी गई। इस दौरान क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेम्बी, सुरभि करोल, आईपीपी पूजा गोयल, भावना सूद, प्रकृति जैन, मीना चंदेल, अंजू शर्मा, श्वेता चौहान, सीमा शर्मा, रिम्मी आहूजा, अवंतिका शर्मा, नलिनी कोचर, वाणी बाली, शिवानी कंवर सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें