शिमला। राजधानी में भारी बारिश के बीच नगर निगम के ऐतिहासिक टाउनहॉल की छत शुक्रवार को फिर टपकने लगी। उपमहापौर कार्यालय के अलावा बाहर के बाकी हॉल में जगह-जगह छत टपकने से लकड़ी के फर्श पर पानी जमा हो गया। कर्मचारियों के अनुसार बारिश में हर बार अब टाउनहॉल की छत टपक रही है। यही नहीं खिड़की से भी बारिश का पानी अंदर घुस रहा है। टाउनहॉल में ज्यादातर काम लकड़ी से किया है। बारिश के पानी से इस लकड़ी के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। नगर निगम ने आठ करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का जीर्णोद्धार कार्य करवाया था लेकिन इसके बावजूद भवन की छत लगातार टपक रही है। इससे इस भवन की इमारती लकड़ी के सड़ने का खतरा भी पैदा हो गया है। ब्यूरो