शिमला। शहर के मालरोड पर लगी रेलिंग अब हरे-क्रीम रंग में दिखेगी। नगर निगम ने इनका रंग बदलने का काम शुरू कर दिया है। छोटा शिमला से ओकओवर होते हुए शिल्ली चौक तक की रेलिंग का रंग बदला जा रहा है। अभी यह रेलिंग गोल्डन ब्राउन रंग में रंगी है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत शहर के मालरोड पर नई रेलिंग लगाई थी। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि अब इसका रंग बदला जा रहा है। महापौर ने मंगलवार शाम छोटा शिमला में इस काम का जायजा भी लिया। इसके बाद महापौर ने शहर में चल रहे कामों की भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इस पर टाउनहॉल में बैठक होनी थी जो अब आगे टाल दी गई है। ब्यूरो