फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं कसुम्पटी में भरे जाएंगे मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पद

Sat, 18 Nov 2023 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,ऊना

सार

 जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि उक्त बैच व श्रेणी के पात्र जिन अभ्यार्थियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है, वे अभ्यर्थी 22 नवंबर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ में दर्ज करवा लें। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय कसुम्पटी शिमला की ओर से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों में सामान्य वर्ग के नौ पद 6/2016 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चार पद 6/2023 बैच, एससी श्रेणी में पांच पद 6/2023 बैच, एससी वर्ग की अंतोदय व बीपीएल श्रेणी में दो पद 6/2022 बैच, एसटी श्रेणी में दो पद 6/2023 बैच, ओबीसी के तीन पद, ओबीसी वर्ग की अंतोदय व बीपीएल श्रेणी से दो पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में एक पद तथा सामान्य वर्ग की दिव्यांग श्रेणी में एक पद 6/2023 बैच से भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि उक्त बैच व श्रेणी के पात्र जिन अभ्यार्थियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है, वे अभ्यर्थी 22 नवंबर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ में दर्ज करवा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना या दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें