फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विश्वविद्यालय में भरा जाएगा पटवारी का पद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने संपदा कार्यालय में पटवारी के एक अस्थायी पद को भरने के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 10 नवंबर तक कुलसचिव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। आवेदन पत्र के साथ आवेदक का नाम, पदनाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। इसमें 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता, विभिन्न पदों पर कार्य अनुभव, सेवानिवृत्ति से संबंधित कार्यालय आदेश या अधिसूचना, अंतिम वेतन और पेंशन अदायगी की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें