शिमला। नगर निगम वित्त संविदा समिति, सामान्य कृत्यकारक समिति और सामाजिक न्याय समिति का पुनर्गठन करेगा। इसके लिए पार्षदों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 29 अगस्त को होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में सभी समितियों का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि तीनों समितियों का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब इनका पुनर्गठन होगा। इसमें जिन पार्षदों को पहले इन समितियों में मौका नहीं मिला है, उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। ब्यूरो