फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर निगम ने केएनएच के पास पक्की की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम ने मंगलवार को कमला नेहरू अस्पताल के समीप टूटी सड़क को पक्का करने का काम शुरू किया। अस्पताल के पास बने टर्निंग प्वाइंट पर सड़क काफी समय से उखड़ गई थी। वहीं कुछेक जगहों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। लिहाजा अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को यहां परेशानी पेश न हो इसलिए निगम की टीम ने सड़क पर तारकोल बिछाकर उस पर रोड रोलर चलाकर पक्का किया। दूसरी ओर से इस कार्य के दौरान सड़क से एक तरफा आवाजाही कर रही गाड़ियां जाम में कुछ देर के लिए फंसीं। हालांकि पुलिस के कर्मी यहां तैनात रहे और जाम को खोलने में मदद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें