फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूएस क्लब के समीप युवक को पीटकर कर दिया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। यूएस क्लब में रोपवे के समीप एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक पर्यटक बताया जा रहा है जिसे अन्य लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामला वीरवार दोपहर का बताया जा रहा है जब रोपवे के समीप युवक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर युवक के साथ मारपीट कर दी गई। इस मारपीट में युवक के चेहरे से खून बहने लगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई कर दी है हालांकि देर रात तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया था। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामला मारपीट की शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें