फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रपति दौरे से पहले मंत्री ने जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया आईजीएमसी का दौरा।स्त्रोत ​विभाग
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला में प्रस्तावित दौरे से पहले स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियाें से संबंधित व्यवस्थाओं को जांचा और निर्देश दिए। वीवीआईपी रूम में सभी प्रकार की सुविधाओं को पूरा करने के लिए भी कहा। आईजीएमसी में दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आईजीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर, वाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया समेत अन्य स्टाफ के साथ बैठक भी की। बैठक में आईजीएमसी प्रशासन को कमर कसने के लिए कहा। साथ ही ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों के कागजात तैयार कर आईडी कार्ड बनाने के लिए कहा। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि आईजीएमीसी में चार स्पेशल वीवीआईपी वार्ड को रिजर्व कर दिया है। इन वार्डों को मरीजों को नहीं दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें