फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hobby Classes Shimla: नाटक से बच्चों को बुरी आदतों से बचने का दिया जा रहा संदेश

Wed, 17 Jan 2024 02:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में छोटे बच्चों के लिए आयोजित की गई हॉबी कक्षाओं  के तहत एक्टिंग कक्षा में बच्चों से पुरस्कार की घड़ी नामक नाटक तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
गेयटी में हॉबी कक्षाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में छोटे बच्चों के लिए आयोजित की गई हॉबी कक्षाओं  के तहत एक्टिंग कक्षा में बच्चों से पुरस्कार की घड़ी नामक नाटक तैयार करवाया जा रहा है। यह पूरा नाटक स्कूल के बच्चों पर आधारित है। इसमें चोरी, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और गंदी आदतों की लत से पड़ने वाले बुरे प्रभाव को दर्शाया गया है। वहीं, इन सभी आदतों से बचने का संदेश दिया जा रहा है। इसमें 8 से 16 साल के नौ बच्चे भाग ले रहे हैं। कक्षा के इंचार्ज मोहन जोशी ने बताया कि इस नाटक का मंचन 5 फरवरी को गेयटी थियेटर के गोथिक सभागार में बच्चों के अभिभावक के सामने किया जाएगा।  बताया कि बच्चे एक्टिंग में काफी रुचि ले रहे हैं। शुरुआत में जहां कक्षा में 18 बच्चों ने ही दाखिला लिया था। अब वह संख्या बढ़कर 28 हो गई है। गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी की ओर से आयोजित इन कक्षाओं में 8 से 16 साल के करीब 80 बच्चे भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें