फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फ में फंसी गाड़ियों को मेयर ने भी धक्का लगाकर हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में भारी बर्फबारी के कारण जगह-जगह गाड़ियां फंस गईं। इस कारण लोगों के अलावा अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार सुबह महापौर सुरेंद्र चौहान खुद केएनएच और आईजीएमसी अस्पताल की सड़कों से बर्फ हटाने का काम करवाते नजर आए। वह जब आईजीएमसी पहुंचे तो यहां पर परिसर के अंदर गाड़ियां फंसी थीं। इस दौरान महापौर ने लोगों के साथ मिलकर गाड़ियों को धक्का लगाकर बर्फ से बाहर निकालने का काम किया। महापौर ने बताया कि अस्पतालों की सड़कों को खोलने का काम जारी है। निगम की एक टीम को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर से भी बर्फ को हटा दिया है। उधर नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी पूरा स्टाफ के साथ सड़कों से बर्फ हटाने में लगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें