शिमला। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बुधवार को दिवाली पर चक्कर स्थित मनोचिकित्सक अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को न्यूट्रिशन किट वितरित कीं। वहीं सर्दियों को ध्यान में रखते हुए मरीजों को गर्म मोजे भी दिए। इसके अलावा, संस्था ने आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन ज्योति प्रकाश की आर्थिक मदद भी की। सामूहिक प्रयासों से उन्हें 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता गोयल ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल, उपाध्यक्ष शशि सूद, किम्मी सूद, सचिव राजेश जोशी, सलाहकार कमला भोईल एवं मीडिया प्रभारी उमा कुमरा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद