शिमला। लेडी चेम्सफोर्ड लेडीज क्लब शिमला की ओर से सोमवार को मालरोड स्थित टाउन हॉल के बाहर लोगों की सुविधा के लिए तीन बेंच लगाए गए। क्लब हर साल सामाजिक सेवा के कार्य करता है। पिछले साल भी क्लब ने मालरोड पर लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाए थे। इससे पहले क्लब की ओर से एक जरूरतमंद को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई थी। क्लब की अध्यक्ष नरोत्तमा शर्मा ने बताया कि लेडी चेम्सफोर्ड क्लब ब्रिटिश काल का पुराना क्लब है। क्लब की ओर से समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नरोत्तमा शर्मा, उपप्रधान आदर्श सिंह, सचिव प्रिया अरोड़ा, संयुक्त सचिव सरोज सरीन, कोषाध्यक्ष नीलम अनुराधा सूद, कुंभकर्णी, सुषमा मिनोचा, रीटा सेठ और राज डोगरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद